फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से हुई संक्रमित की मौत, जवाब- तलब

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

दोपहर बारह बजे हुई संक्रमण की पुष्टि, निजी अस्पताल सात घंटे छुपाए रहा मामला

बरेली। तीन दिन पहले स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे गंभीर मरीज में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी लापरवाही बरती गई। देर शाम व्यक्ति की मौत हो गई। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित अस्पताल संचालक से प्रकरण पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नोटिस के मुताबिक नौ अगस्त की दोपहर बारह बजे एक मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुआ। एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रोगी की हालत स्थिर बताते हुए सर्विलांस टीम को अस्पताल प्रशासन की ओर से एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती करने की सूचना दी गई। शाम साढे सात बजे उसे कोविड एल-3 अस्पताल में रेफर करने की बात कही गई। जब संक्रमित अस्पताल जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामले को छिपाने, इलाज के लिए समय रहते रेफर न करने के चलते संक्रमित की मौत होना प्रतीत होता है। मामला गंभीर है इसलिए अस्पताल प्रशासन से जवाब तलब किया है। उधर, अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कोई तथ्य नहीं छिपाया गया। संक्रमित मिलने पर उसके इलाज का प्रयास किया गया और सर्विलांस टीम को कोविड एल-3 अस्पताल रेफर करने की जानकारी दी गई। नोटिस का जवाब जल्द भेजा जाएगा। ब्यूरो

बरेली में 3 संक्रमितों की मौत, 148 नए पॉजिटिव

बरेली। बरेली में तीन, शाहजहांपुर में एक, लखीमपुर खीरी में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बरेली में 148, शाहजहांपुर में  55, पीलीभीत में एसडीएम कलीनगर समेत 47, बदायूं में 29, और खीरी में 35 नए लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें