फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल में मंगेतर के साथ ठहरे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की मेहरा कॉलोनी के मूल निवासी शुभम मेहता (28) की स्टेशन रोड के होटल में हालत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह अपनी दिल्ली निवासी मंगेतर के साथ होटल में रुके हुए थे। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

शुभम के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह कई साल पहले भाई सिद्धार्थ मेहरा व परिजनों के साथ नोएडा शिफ्ट हो चुके थे। वहां वह ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे शुभम अपनी दिल्ली निवासी मंगेतर के साथ बरेली आकर स्टेशन रोड के होटल में रुके थे। यहां रात 1:45 बजे हालत बिगड़ने पर मंगेतर ने होटल स्टाफ को सूचना दी। मैनेजर अंशू अरोरा के मुताबिक तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सुधार न होने पर दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां शुभम की मौत हो गई।
होटल स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल हिमांशु निगम ने सूचना दी तो नोएडा से सिद्धार्थ और उनके बरेली निवासी साथी आ गए। सिद्धार्थ ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत की सही वजह न मिलने पर विसरा सुरक्षित कर दिया गया। परिजनों ने बरेली में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें