गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर समेत दो लोग दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही गांव में दो मौतों पर कोहराम मच गया। ग्रामीण शवों को गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे खाईखेड़ा गांव के पास हुआ। डंडिया मुर्तजानगर के महेंद्र पाल का 24 साल का बेटा विद्यासागर, सोहन लाल के 16 साल के बेटे अमित का गन्ना ट्रैक्टर ट्राली में भरकर खाईखेड़ा गांव के पास बने सेंटर पर जा रहा था। सेंटर के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। विद्यासागर और अमित के ऊपर गन्ना भरभराकर गिर गया। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घर वाले दोनों के शवों को गांव ले आए। बाद मे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इकलौता बेटा था अमित
अमित सोहनलाल का इकलौता बेटा था। वह इंटर की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बड़ी बहन लता की 16 फरवरी को शादी होनी है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। विद्यासागर के घर वाले भी रिश्ते की तलाश कर रहे थे। उसके पिता महेंद्र पाल की भी एक साल हादसे में मौत हो गई थी।
..........
ट्रैक्टर में दबकर ठेकेदार की जान गई
सिरौली। लकड़ी भरे ट्रैक्टर में दब जाने से ठेकेदार की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे दिलीपपुर के पास हुआ। मोहल्ला नई बस्ती के 60 वर्षीय रहमत खां ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरकर रामपुर जा रहे थे। दिलीपपुर के पास हादसा हो गया। सूचना पर घर वाले पहुंच गए।