फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेयर की शरण में

Wed, 31 Dec 2014 02:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को तबादले और कार्रवाई की धमकी देकर घूस मांगने के आरोपों से घिरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसपीएस सिंधू के खिलाफ नगर निगम में बगावत तेज हो गई। मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों ने मंगलवार को डिस्पैच किए गए आदेश लेने से इनकार कर दिया। खुद को घिरता देखकर डॉ. सिंधू अब मेयर डॉ. आईएस तोमर की शरण में चले गए हैं।
विज्ञापन

मेयर ने इस मामले को निपटाने के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे मीटिंग बुलाई है लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े सफाई निरीक्षक कोई और फैसला मानने को तैयार नहीं हैं। अगर वह इसी तरह अड़े रहे तो डॉ. सिंधू हटाए भी जा सकते हैं। आसार बन रहे हैं कि उनको नगर निगम से मूल तैनाती स्थल जिला अस्पताल के लिए रिलीव किया जा सकता है।
बता दें कि मुख्य सफाई निरीक्षक और कुछ सफाई निरीक्षकों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर लापरवाही सफाई कर्मचारियों पर अपनी संस्तुति के बाद भी कार्रवाई न करने और तबादला करने में पैसे मांगने के आरोप लगाकर इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की थी, तभी से मामला गर्म है। मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों को रुटीन आदेश डिस्पैच किए लेकिन उनके आदेश लेने से साफ इनकार कर दिया गया। अब वह डॉ. सिंधू को हटाने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें