फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निगम कर्मी की मौत, तीन दिन बंद रहेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण से नगर निगम के अनुचर संजय कश्यप की शनिवार सुबह मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर आयुक्त ने तीन दिन के लिए नगर निगम के सभी कार्यालयों को बंद करने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय आने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन

नगर निगम के सभी कार्यालयों और परिसर को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। अनुचर संजय को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीस सौ बेट के अस्पताल में भतर्ची कराया गया था। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद से निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एक महिला कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। उसके बाद टैक्स अनुभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टैक्स अनुभाग को बंद कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कराई गई थी। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल सभी को कार्यालय आने से रोक दिया गया है। सभी कार्यालयों और परिसर को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें