फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक रोड पर जानलेवा हो रहा अतिक्रमण

विज्ञापन
लाल फाटक पर आड़े तिरछे खड़े ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

लॉकडाउन में फिर लटका ओवरब्रिज निर्माण का काम
विज्ञापन

पिछली साल यहां नौ लोगों की हुई थी एक्सीडेंट से मौत

बरेली। लाल फाटक रोड की दुर्दशा खत्म होने में अभी काफी समय लगेगा। लॉकडाउन में ओवरब्रिज निर्माण का काम फिर लटक गया है। इस बीच यहां अतिक्रमण की वजह से फिर हादसे होने लगे हैं। सड़क किनारे रेता, बजरी पड़े होने और ट्रकों के खड़े होने से अव्यवस्था पसरी है।
लाल फाटक पर ओवरब्रिज के दूसरे छोर पर सीमेंट गोदाम के सामने शुक्रवार शाम ट्रक ने पीछे से दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। इससे बिथरी के गांव किशनपुर निवासी गर्भवती महिला कमलेश की मौत हो गई थी। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए थे। डेढ़ साल पहले यहां लगातार हादसे हो रहे थे। छह महीने में करीब नौ लोगों की मौत के बाद अमर उजाला ने अव्यवस्थाओं को लेकर अभियान चलाया तो साइड लेन दुरुस्त करा दी गईं। इसके बाद से हादसे रुक गए। इधर, ओवरब्रिज का काम तेजी से शुरू हो गया। सेना से एनओसी की बाधा भी दूर हो चुकी है। इससे माना जा रहा था कि इस साल ओवरब्रिज चालू हो जाएगा और बदायूं रोड का आवागमन सुगम हो जाएगा। अधिकांश वाहन ओवरब्रिज पर होकर गुजरेंगे तो नीचे यातायात का दबाव कम होने से हादसों की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लॉकडाउन की वजह से ओवरब्रिज का काम फिर लटक गया है। अब साइडलेन पर अतिक्रमण की वजह से हादसे फिर होने लगे हैं। शुक्रवार शाम सीमेंट गोदाम के सामने जहां दुघर्टना हुई वहां कई ट्रक और डीसीएम आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। रोड किनारे कहीं बजरी और बजरफुट के ढेर लगे हैं तो कहीं पुल निर्माण से संबंधित सामान पड़ा है। इससे क्रासिंग के इधर-उधर करीब दो किमी का हिस्सा प्रभावित है। ओवरब्रिज निर्माण न होने तक यहां खास निगरानी की जरूरत है।

ओवरब्रिज निर्माण जल्दी हो

लाल फाटक रोड पर हादसे अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। यहां ओवरब्रिज निर्माण जल्दी कराने की जरूरत है। - रामेश्वर दयाल, रिटायर्ड सैनिक

पहले बहुत मुसीबत थी

साइडलेन बनने से राहत मिली है। यहां पहले काफी खराब स्थिति थी। अब उतना बुरा हाल नहीं है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद कोई दिक्कत नहीं रहेगी। - विजय, सइकिल मैकेनिक

अतिक्रमण से हो रहे हादसे

पुलिस प्रशासन को रास्ते से अतिक्रमण हटवाना चाहिए। वहीं ओवरब्रिज की निर्माण एजेंसी को चाहिए कि रास्ते में पड़ा पुल निर्माण का सामान एक ओर हटवाएं। - राजकुमार सिंह, सीमेंट व्यवसायी

रास्ता भी ठीक कराएं

लाल फाटक से रामगंगा की ओर जाने वाला मार्ग भी ऊबड़खाबड़ है। ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही इस रोड को भी सही कराया जाना चाहिए। - नितिन यादव, प्राइवेट कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें