फतेहगंज पश्चिमी। भाई पर जानलेवा हमले में जिला जेल में सजा काट रहे जीवनलाल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम में हार्टअटैक से मौत की बात सामने आई। शुक्रवार शाम एंबुलेंस से शव उसके घर मोहल्ला लोधीनगर लाया गया। पत्नी नन्ही देवी ने इलाज में लापरवाही का आरोप जेल अधिकारियों पर लगाया है। नन्ही देवी ने बताया कि उनके पति की हालत कई दिन से खराब थी। उन्होंने इस बारे में जेल के अधिकारियों को बताया तो दिखावे के लिए पति को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां उन्हें पूरे दिन में केवल एक ही गोली दी जाती थी। दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने की उनकी मांग पर कोई सुनवाई न होने से उनके पति की मौत हुई है। आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही से सात-आठ बंदियों की हाल ही में मौत हुई है। वह इसकी शिकायत करके कार्रवाई कराएंगी। संवाद