फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/दुनका। शाही क्षेत्र के गांव धनेली की गौंटिया में पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला।
विज्ञापन

घटना से पूर्व युवक का उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह घर के बाहर चला गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने यह सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे किए।
युवक के पिता हिम्मत ने बताया कि शुक्रवार की रात लाखन की अपनी पत्नी कविता से कहासुनी हो गई थी तो वह रात में किसी समय नाराज होकर चला गया और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी कविता ने बताया कि उसकी साढ़े चार साल पहले शादी हुई थी। वह शराब पीकर आए थे। रात में किस समय उठकर चले गए। सुबह ग्रामीणों ने आत्महत्या की बात बताई तो जानकारी हुई। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में मातम पसर गया है। संवाद

आंवला-बदायूं रोड पर ट्रकों की भिंडत-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें