फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दातागंज पालिकाध्यक्ष पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/बरखन। बदायूं के दातागंज नगर परिषद अध्यक्ष पद पर पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर पालिकाध्यक्ष बनीं नैना गुप्ता पर हेराफेरी कर गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मुकेश कांत शर्मा ने शिकायत करते हुए यह आरोप लगाया है। कस्बे के रहने वाले उनके पिता रमेश चंद गुप्ता उर्फ बंगाली बाबू की जाति का सत्यापन कर एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
जांच में सामने आया कि नैना गुप्ता का मायका नवाबगंज कस्बे में है। वह नगर निवासी रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ बंगाली बाबू की पुत्री हैं।
जांच आख्या के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार नवाबगंज ने उन्हें पिछड़ी जाति के लिए प्रमाणित किया था। इसी आधार पर तहसीलदार दातागंज ने कसौधन वैश्य जाति का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जांच में सामने आया कि तत्कालीन तहसीलदार नवाबगंज ने जेपीएन इंटर कॉलेज द्वारा जारी की गई रमेश चंद्र गुप्ता की टीसी में दर्ज जाति के आधार पर प्रमाण पत्र जारी किया था, जबकि स्थलीय जांच में रमेश चंद्र गुप्ता की जाति सामान्य वैश्य पाई गई।
विज्ञापन

एक भाई की जाति सामान्य तो दूसरे की पिछड़ी : इसी कॉलेज से रमेश चंद्र गुप्ता के सगे भाई के बेटे की टीसी में जाति सामान्य दर्ज है।
बताया गया कि तीन दशक पहले जब रमेश चंद्र गुप्ता ने शिक्षा ग्रहण की थी। उस समय कसौधन को पिछड़ी जाति के रूप में मान्यता नहीं थी। ऐसे में टीसी में कसौधन जाति का उल्लेख कैसे किया गया। अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिला स्तरीय जांच समिति से जांच कराने की संस्तुति की। इस पर जिलाधिकारी बरेली ने जांच के लिए सभी संबंधित आख्या तलब कर ली हैं। मामले में जेपीएन इंटर कॉलेज की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। संवाद

मामला संदिग्ध पाए जाने पर जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा जांच किए जाने के लिए आख्या भेज दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है। -उदित पवार, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें