फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंद मकान में मिला गत्ता फैक्टरी के पूर्व प्रबंधक का शव, मकान मालकिन ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 27 May 2024 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र की शाहबाद चौकी से चंद कदम दूरी पर स्थित एक मकान में गत्ता फैक्टरी के पूर्व प्रबंधक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मकान की मालकिन आगरा रहती में हैं। कॉल रिसीव न होने पर उन्होंने पड़ोसी को बताया। पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो अंदर शव मिला। 
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना प्रेमनगर की शाहबाद चौकी से चंद कदम दूरी पर बने घर में गत्ता फैक्टरी के पूर्व प्रबंधक नोमान जलील (55) का शव मिला। नाक और मुंह से खून निकलता देखकर पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। आगरा निवासी फैक्टरी की मालकिन ने प्लॉट के विवाद का जिक्र कर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शाहबाद चौकी के पास आसमां बेगम का मकान है। आसमां के पति अंसारुद्दीन मॉडल टाउन में ताज पैकिंग के नाम से गत्ता फैक्टरी चलाते थे। पांच साल पहले फैक्टरी आग से नष्ट हो गई। तीन साल पहले अंसारुद्दीन का भी निधन हो गया। 

दंपती की कोई संतान नहीं थी तो आसमां बेगम अपने मायके आगरा में भाइयों के साथ रहती हैं। आसमां ने बताया कि नोमान जलील उनकी फैक्टरी के प्रबंधक थे। फैक्टरी खत्म होने के बाद नोमान का भी कोई सहारा नहीं था तो उन्होंने अपने पुश्तैनी घर व संपत्ति की देखभाल के लिए उन्हें रख लिया था।

विज्ञापन

कॉल रिसीव नहीं होने पर पड़ोसी ने घर जाकर देखा 
आसमां ने बताया कि रविवार सुबह से वह नोमान को कॉल कर रही थीं लेकिन रिसीव नहीं हो रही थी। सोमवार दोपहर तक बात न हो सकी तो उन्होंने पड़ोसी से घर में देखने के लिए कहा। पड़ोसी ने छत से सीढ़ी लगाकर घर में उतरकर देखा तो वहां नोमान का शव पड़ा था। 

उनकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने अंदर से बंद घर को खुलवाया। पुलिस का मानना है कि बीमार नोमान गिरने से घायल हुए होंगे और अकेले होने की वजह से उन्हें मदद भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे का है विवाद
आसमां बेगम ने बताया कि सूर्या बरातघर के पास उनका चार सौ वर्ग गज से ज्यादा का प्लॉट है। उनके पास इसका बीस साल पुराना बैनामा है। कुछ लोगों ने पिछले दिनों गेट के ताले तोड़कर प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। वह लोग नोमान को भी धमकाते थे। 

नोमान बेहद सीधे व सरल इंसान थे। वह अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें फोन पर बताते थे। एकाध बार उन्होंने आगरा से आकर भी नोमान को हिम्मत बंधाई। कहा कि हो सकता है उन्हीं दबंगों ने कोई साजिश की हो।

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नोमान की मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम से पता लगेगी। घर अंदर से बंद था। घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें