कॉल रिसीव नहीं होने पर पड़ोसी ने घर जाकर देखा
आसमां ने बताया कि रविवार सुबह से वह नोमान को कॉल कर रही थीं लेकिन रिसीव नहीं हो रही थी। सोमवार दोपहर तक बात न हो सकी तो उन्होंने पड़ोसी से घर में देखने के लिए कहा। पड़ोसी ने छत से सीढ़ी लगाकर घर में उतरकर देखा तो वहां नोमान का शव पड़ा था।
उनकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने अंदर से बंद घर को खुलवाया। पुलिस का मानना है कि बीमार नोमान गिरने से घायल हुए होंगे और अकेले होने की वजह से उन्हें मदद भी नहीं मिल सकी।