फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
vमृतक सुमित फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भुता। ग्राम लाड़पुर मुड़िया में शनिवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव गांव के पास बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन यह देख हतप्रभ रह गए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। इधर, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया, लेकिन परिजनों ने अभी किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है।

ग्राम लाड़पुर निवासी लखपत सिंह यादव ने बताया कि 17 वर्षीय बेटा सुमित यादव शाम खाना खाकर सोने चला गया था। शनिवार सुबह घर के पास ही सामने बाग में एक पेड़ पर गमछे से लटका उसका शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन

सुमित तीन भाइयों में था सबसे छोटा

सुमित तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वह खेती-बाड़ी का ही कार्य करता था। परिजन किसी से रंजिश होने की बात से भी इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा की मृत्यु कैसे हुई है।
विज्ञापन



इसको देखकर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा की हत्या या आत्महत्या है। इसके बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें