फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेहूं के खेत में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव हसनापुर के पास पढ़ेरा की तरफ जाने वाले खड़ंजे के पास एक गेहूं के खेत में करीब 65 वर्ष के बुजुर्ग का शव शुक्रवार शाम को खेत में मिला। सूचना पर आई पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। लेकिन, बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को पढ़ेरा के स्वतंत्र ने सूचना दी की कि उनके हसनापुर गांव के पास गेहूं के खेत में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि यह शव 20 घंटे पुराना लग रहा है। आशंका जताई कि बुजुर्ग बृहस्पतिवार की रात में शौच के लिए खड़ंजे के पास खेत में गए होंगे। वहीं, खेत में पानी लगने की वजह से खेत गीला था, जिसकी वजह से वह उसी में गिर पड़े और छुट्टा जानवरों से रखवाली के लिए लगाए गए ब्लेड वाले तारों में उलझ गए, जिससे उनको चोटें आईं हैं। उन्होंने काफी देर तक निकलने का प्रयास किया। लेकिन औंधे मुंह खेत में गिरने से मुंह में गीली मिट्टी भरने से मौत हो गई होगी। बुजुर्ग के शरीर पर जंगली जानवर द्वारा नोचने के निशान भी मिले हैं।
पोस्टमाॅर्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा : सीओ
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि बुजुर्ग की मौत देर रात में ही होना प्रतीत हो रहा था। शव अकड़ गया था। जंगली जानवरों द्वारा शव को नोंचने के निशान मिले हैं। पहचान नही हो पाई है। पोस्टमाॅर्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें