फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 13 Dec 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। कस्बा बल्लिया निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी टीकाराम श्रीवास्तव ने बताया उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी कविता की शादी फरवरी 2023 में भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया निवासी विवेक श्रीवास्तव पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव से की थी। शादी के बाद बेटी ने फोन कर बताया कि पति का किसी और महिला से संबंध है। इसलिए पति, सास, ससुर मेरे विरोध करने पर मारपीट करते हैं और दहेज कम लाने का ताना मरते हैं। वह लोग दहेज में मोटरसाइकिल के साथ एक लाख रुपये की मांग कर रहे है। मंगलवार सुबह दामाद ने फोन कर बताया कि कविता कि तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन तो कविता का शव जमीन पर पड़ा था और गले पर निशान थे। पिता टीकाराम ने दहेज के लिए बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सास, ससुर और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें