फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: फतेहगंज पूर्वी में युवती की हत्या कर शव फेंका, नहीं हो सकी पहचान, लाश के पास से बरामद हुआ ये सामान

Tue, 03 Dec 2024 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। मंगलवार शाम को उसका शव गांव टिसुआ के समीप खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन

जानकारी होने पर एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। युवती की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। युवती के गले और हाथ पैर पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। शव के पास से कंबल कुर्ती और चुन्नी बरामद हुई है। 
विज्ञापन

युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है, शव लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें