फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला छात्रा का शव: घरवाले बोले- बेटी को परेशान कर रहा था शोहदा, फोन पर भेजता था मैसेज

Mon, 07 Aug 2023 10:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

परिजनों का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर बेटी को परेशान कर रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला क्षेत्र के बिलौरी गांव में रविवार शाम छात्रा (16) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर बेटी को परेशान कर रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बिजली न आने की वजह से वह लोग मकान के बाहर बैठे हुए थे। छात्रा घर में अकेली थी। कुछ देर बाद जब वह अंदर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले शव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईस्कूल में हो गई थी फेल 

छात्रा गांव के पास स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। बीते दिनों उसका रिजल्ट आया था। इसमें वह फेल हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि फेल होने के बाद मिल रहे तानों की वजह से रूपाली तनाव में थी। वहीं, परिजनों ने एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें