फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 27 May 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। उनई खालसा गांव के महेश कुमार (35) का शव मंगलवार को खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, महेश कुमार खेती करते थे। महेश गुस्सैल इन्सान थे। उनका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। घर से कुछ दूर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उनका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर गई पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। महेश की मौत से घर में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने अवसाद में आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें