बहेड़ी। ग्वारी गोटिया गांव के शादीशुदा युवक ने पारिवारिक कलह के चलते पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अर्जुन (25) ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार शाम करीब सात बजे घर से लकड़ी लेने के बहाने जंगल चला गया। वहां से वहआम के बाग में चला गया। आम के पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण खेत से घर की ओर लौट रहे थे तो उन्होंने उसे लटका हुआ देखा। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। संवाद