फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बच्चे की पहले ही हो चुकी थी मृत्यु
विज्ञापन


शीशगढ़। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ग्राम पदमी निवासी मुकेश की भी बुधवार को मौत हो गई। वह 21 अक्तूबर को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए थे। इसी हादसे में एक साल के बच्चे सार्थक की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह हादसा 21 अक्तूबर को गांव बीसलपुर के पास हुआ था, जब दो बाइक और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कुल सात लोग घायल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकेश को सिर में चोट आई थी, तब से मुकेश का इलाज अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मुकेश अपने भाइयों में सबसे बड़े थे और लगभग पांच वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डंपर की टक्कर से दो युवक घायल, लगा जाम

सिरौली। कस्बे में एक बेकाबू डंपर ने बुधवार को एक ही साइकिल पर सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों किशोर गंभीर घायल हो गए। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने हंगामा कर दिया। दोनों तरफ से कुछ देर जाम लगने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल नाराज लोगों को समझाकर यातायात को बहाल किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मोहल्ला प्यास के रहने वाले जाने आलम अपने ममेरे भाई रेहान के साथ साइकिल से सिरौली मुख्य अड्डे पर आए थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें