फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुराल आए युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सुरेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाही। ससुराल आए युवक का शव मंगलवार को दिन में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजन युवक के ससुरालियों पर आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुरेंद्र दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना भमोरा के गांव तखतपुर के रहने वाले 22 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र प्रेमपाल का विवाह छह माह पहले थाना शाही के गांव कुल्छा की गोटिया निवासी शेर सिंह की पुत्री पिंकी से हुआ था। पिंकी का तहेरा भाई सुरेंद्र सोमवार को अपने किसी कार्य से बरेली गया था तो वह पिंकी को बुलाने के इरादे से तखतपुर गांव पहुंच गया।
विज्ञापन

वहां से पिंकी को बुलाकर करीब दोपहर तीन बजे कुल्छा की गोटिया घर पर आ गया। करीब दो घंटे के बाद पिंकी का पति सुरेंद्र भी ससुराल आ गया। नाश्ता आदि करने के बाद पिंकी को वह 500 रुपये देकर घर से चला गया।
विज्ञापन

उसके बाद वह सोमवार शाम से लापता हो गया। दोपहर में किसान मोरध्यज के खेत में ग्रामीणों को सुरेंद्र का शव पेड़ से लटका हुआ दिखा तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। सूचना पर मृतक युवक के भाई श्याम सुंदर व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद

सुरेंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें