फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीसीएम यात्री शेड में घुसी, एक युवक की मौत

विज्ञापन
आंवला। रामनगर रोड पर यात्री शेड में घुसी डीसीएम-संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आंवला। रामनगर मार्ग पर फुंदननगर गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर यात्री शेड में जा घुसी। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हादसे में मृतक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक का परिवार दो दिन पहले ही होली का पर्व मनाने के लिए गांव आया था, लेकिन इस हादसे में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर बुधवार सुबह नौ बजे फुंदननगर गांव के मोड़ पर बरेली की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर यात्री शेड में घुस गई। एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। यात्री शेड में बैठे फुंदन नगर निवासी ग्रामीण अंशु, अतुल व गौतम घायल हुए हैं। घायलों का बरेली के निजी अस्पताल में भेजा गया। उधर, हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
वाहन का स्टेयरिंग हो गया था फेल
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बरेली की ओर से आ रही डीसीएम की स्टेयरिंग फेल हो गई थी, जिससे चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। डीसीएम के आगे बाइक सवार चल रहा था। डीसीएम उसे रौंदते हुए यात्री शेड में घुस गई। फुंदननगर गांव के प्रधान अमजद हुसैन ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अनिकेत पुत्र गंगा सिंह निवासी खैलम गांव, थाना अलीगंज के तौर पर हुई है। संवाद
विज्ञापन


बहन की ससुराल आया था युवक, चार बहनों का इकलौता भाई था
ग्रामीणों के अनुसार मृतक मंगलवार को फुंदनगर गांव में अपनी बहन की ससुराल आया था। बहनोई की बाइक से बुधवार सुबह समीप के ही गांव में होली के पर्व पर किसी काम से आया था। वापसी में हादसे का शिकार हो गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता अविवाहित बेटा था। उसके चार बहने हैं। युवक अपने परिवार के साथ हिमाचल में रहकर मजदूरी करता था। अभी दो दिन पहले ही होली का त्योहार मनाने पूरा परिवार गांव आया था।

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत किया जाएगा।

आंवला। रामनगर रोड पर यात्री शेड में घुसी डीसीएम-संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें