फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने देवरनियां के 10 कारोबारियों को रौंदा, तीन की मौत

Thu, 03 Dec 2015 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/रामपुर। धमोरा (रामपुर) बाईपास के पास हाईवे-24 के किनारे मंगलवार रात खड़े देवरनियां के 10 कपड़ा कारोबारियों को एक बेकाबू डीसीएम ने रौंद दिया और फिर पलट गई। इस हादसे में तीन कारोबारियों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें भोजीपुरा के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डीसीएम का चालक दुर्घटना के बाद भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवरनिया के गांव गिरधरपुर निवासी कपड़े के कारोबारी सज्जाद अपने नौ साथियों के  साथ कपड़ा लेने दिल्ली गए थे। मंगलवार रात ये लोग दिल्ली से लौट रहे थे। रामपुर पहुंचते-पहुंचते सुबह होने लगी थी। धमोरा बाईपास के पास उनकी डीसीएम खराब हो गई। इस पर सभी लोग सड़क किनारे खड़े होकर किसी दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगे। इसी बीच रामपुर की ओर से आ रही एक डीसीएम ने डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े इन लोगों को रौंद दिया और इसके बाद उन्हीं के ऊपर पलट गई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें डीसीएम के नीचे दबा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची धमोरा चौकी की पुलिस ने क्रेन की सहायता से डीसीएम को हटवाया और घायलों को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सज्जाद, ताहिर और नसीम की मौत हो गई। सूचना दिए जाने पर रामपुर पहुंचे कपड़ा कारोबारियों के परिवार वाले घायलों को इलाज के लिए बरेली ले गए। घायलों में फरियाद, अब्दुल माजीद, नसीम, मुसीर, ईजराइल, नसीम और एक अन्य है। परिवार के लोगों ने बताया कि नसीम और सज्जाद घर के बड़े परिवार थे। वे दोनों ही परिवार चलाते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें