फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौला रघुवरदयाल में बनेगा नया ट्रेंचिंग ग्राउंड

Thu, 04 Feb 2016 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सब कुछ ठीक रहा तो बाकरगंज को जल्द ही कूड़े के ढेर से निजात मिल सकती है। एनजीटी के दबाव के बीच नगर निगम ने 10 फरवरी तक बाकरगंज से ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने और नयी जमीन तलाशने का काम तेज कर दिया है। नया ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए नदौसी, परसाखेड़ा, बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप से आगे और दौला रघुवरदयाल में जमीन देखी गई है। इनमें दौला रघुवर दयाल की जमीन की फिटनेस चेक की जा रही है। एयरफोर्स और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी मिलने पर शहर का ट्रेंचिंग ग्राउंड इसी जमीन पर बनने के आसार हैं।
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पिछली सुनवाई में नगर निगम को 10 फरवरी से पहले बाकरगंज से ट्रेंचिंग ग्राउंड कहीं और शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।  ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए कम से कम 20 एकड़ जमीन की जरूरत है। परसाखेड़ा, नदौसी और बदायूं रोड पर किसान जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं हुए। सरायतल्फी से तीन किलोमीटर आगे दौला रघुवरदयाल में पांच किसानों ने 20 एकड़ जमीनबेचने पर सहमति दे दी है। इस जमीन का परीक्षण किया जा रहा है। एयरफोर्स और पीसीबी से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने की स्थिति में इस जमीन पर नया ग्राउंड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


दौला रघुवरदयाल समेत अन्य स्थानों पर भी ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन देखी गई है। एयरफोर्स और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी मिलना बाकी है।
-ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें