फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चिकित्सा, तकनीक और प्रबंधन में बेटियां अव्वल, 14 को मिले मेडल

Thu, 09 Feb 2023 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को 22वें दीक्षांत समारोह में सीईटी, सीईटीआर, बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण 310 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। ओवरआल प्रदर्शन के लिए 27 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए। चिकित्सा, तकनीकी और प्रबंधन में बेटियां अव्वल रहीं 14 मेधावी छात्राओं काे मेडल दिए गए।मुख्य अतिथि नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन के पूर्व चेयरमैन प्रो. केके अग्रवाल बताया कि आने वाला समय तकनीक का है। एसआरएमएस ट्रस्ट संस्थापक चेयरमैन देवमूर्ति ने विद्यार्थियों को समय के साथ रफ्तार से आगे बढ़ने का संदेश दिया। सफलता पाने के लिए समय के बदलावों को समझ कर इसके साथ चलने की जरूरत है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह सरस्वती वंदना, संस्थान गीत और कुलगीत के साथ शुरू हुआ। ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि इंटीग्रेटेड एसोसिएशन ऑफ माइक्रो के संस्थापक अध्यक्ष राजीव चावला ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए।
इस दौरान पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, विधायक डीसी वर्मा, सुभाष मेहरा, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, सीईटी के डीन एकेडेमिक्स डॉ. प्रभाकर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन रुचि शाह ने किया।
विज्ञापन

-
इन्हें मिले मेडल
हर्षिता मौर्या को सीएस श्रीराम मूर्ति गोल्ड मेडल, स्वाति गंगवार को आईटी सिल्वर मेडल, मिफराह फातिमा को आईटी ब्रांच मेडल, अदिति वर्मा को ईसी गोल्ड मेडल, कनुप्रिया अग्रवाल को सीएस ओवरआल प्रदर्शन पर विशेष पुरस्कार, कीर्ति सक्सेना बीफार्म गोल्ड मेडल, अक्शा नदीम बीफार्म सिल्वर मेडल, पंखुड़ी सक्सेना एमबीए गोल्ड मेडल, प्रियंका एमबीए ब्रांच मेडल, गीतांजलि एमसीए गोल्ड मेडल, शिवांगी बजाज सीएस गोल्ड मेडल, अंकिता श्रीवास्तव सीएस गोल्ड मेडल, कुलदीप कश्यप ईएन गोल्ड मेडल, गौरांग अग्रवाल एमई गोल्ड मेडल, शौर्या ठाकुर बीफार्म ब्रांच मेडल, राजुल शर्मा एमबीए सिल्वर मेडल, आशुतोष मौर्या एमसीए सिल्वर मेडल, अर्श रुपैनवार एमसीए ब्रांच मेडल, कार्तिक पंत सीएस गोल्ड मेडल, अभिषेक सनवाल सीएस सिल्वर मेडल, अंकित शर्मा सीएस ब्रांच मेडल, अनुभव कुमार सीएस ओवरआल प्रदर्शन विशेष पुरस्कार।
विज्ञापन


हर्षिता को तीन गोल्ड, स्वाति को दो मेडल
सीएस की छात्रा हर्षिता मौर्य को तीन गोल्ड मेडल दिए गए। वहीं आईटी की छात्रा स्वाति गंगवार को एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें