फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की बेहतर परवरिश पर माताओं को मिला मान

Fri, 06 Nov 2015 02:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटियों को भी लोग स्वस्थ बनाएं इस मकसद से एसआरएमएस और अमर उजाला की पहल का कुछ तो असर हुआ। अमर उजाला कार्निवल के मंच से बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. विजय यादव, सीएमएस डॉ. सुधा यादव और एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने उन माताओं को उनकी बेटियों के साथ सम्मानित किया जो अपनी बेटियों की बेहतर तरीके से परवरिश कर रही है।  
विज्ञापन

एसआरएमएस ने शहर के ऐसे इलाकों में प्रतियोगिता के लिए कैंप लगाया, जहां पर बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना सबसे ज्यादा जरूरी है। घनी बस्ती वाले इलाकों मढ़ीनाथ, गंगापुर, कालीबाड़ी और हजियापुर में प्रतियोगिता में हर वर्ग की बेटी और मां ने हिस्सा लिया। एसआरएमएस की टीम ने बेटियों के खानपान, उनकी ग्रोथ आदि बिंदुओं पर उन्हें परखा और मां की जागरूकता को जांचकर विजेता का चयन किया। चयनित स्वस्थ बेटी और स्वस्थ मां को डीडीपुरम के अमर उजाला कार्निवाल में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वाले डॉ. वीपी श्रोत्रिय, डॉ. एसबी गुप्ता, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. पीपी छाबड़ा को भी सम्मानित किया गया।  

बेटी साथ देती हैं: सीएमओ
बरेली।  समारोह में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विजय यादव ने भी बेटियों के प्रति समाज की सोच को सामने रखा। उन्हाेंने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए सरकार को भी आगे आना पड़ा है। उन्हाेंने कहा कि बेटे भले ही सबको प्यारे होते हैं, लेकिन बेटियां हमेशा साथ देती हैं। एक बार भले ही बेटा मां बाप का कहना न माने लेकिन बेटी हमेशा कहना मानती है। उन्हाेंने कार्यक्रम के लिए अमर उजाला और एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट की सराहना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें