फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परामर्श केंद्र में पुत्रवधू ने ससुर को चप्पल से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र में स्थित परामर्श केंद्र पर बातचीत के लिए आई पुत्रवधू ने पुलिस के सामने ही अपने ससुर को चप्पल से पीट दिया। महिला के पति ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति का पत्नी से विवाद चल रहा है। पति की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, आठ जनवरी को दोनों पक्ष सुलह-समझौते के लिए बातचीत करने पुलिस लाइन स्थित परामर्श केंद्र आए थे। बातचीत के दौरान पुलिस के सामने ही पत्नी ने चप्पल से ससुर को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस वालों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। बाहर निकलने के बाद पुलिस लाइन के गेट पर महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर पति और ससुर को फिर रोक लिया। तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर दोबारा उनकी पिटाई की और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें