बरेली। आईएमए बरेली के सहयोग से रविवार को न्यूरोकिड्स माइंड मास्टर्स ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इसमें दर्शेल सूटेरी ने मुख्य ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम किया। स्कूल श्रेणी में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर उमेश गौतम ने सुबह नौ बजे किया। मुख्य ओपन वर्ग में अथर्व सक्सेना दूसरे और जीशान अली तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल श्रेणी में डीपीएस बरेली दूसरे और जीआरएम नैनिताल रोड तीसरे स्थान पर रहा। शाम सात बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, सचिव अंशु अग्रवाल और न्यूरोकिड्स माइंड मास्टर्स के निदेशक शशांक मिश्रा मौजूद रहे। रुचि श्रीवास्तव, अर्चना अग्रवाल, शिवम मिश्रा, शिवम शर्मा, अनूप कुमार और कोमल सिंह भी उपस्थित रहे।