फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करनपुर–दिवना रोड पर हादसे का खतरा, सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। करनपुर से दिवना जाने वाले मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह सड़क टूटने और धंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन जिम्मेदार मरम्मत को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन




लोगों के अनुसार, पहली जगह पुलिया की दीवार कई साल पहले बरसात में गिर गई थी। पुलिया का पाइप भी बाहर निकल आया था। हाल ही में इस मार्ग की मरम्मत तो कराई गई, लेकिन पुलिया को दुरुस्त नहीं किया गया। अब वहां सड़क धंसने लगी है और बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, दूसरी जगह भी पूरा रोड बैठ गया है, जो गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बाइक और छोटे वाहन चालक इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दिनों में यहां की स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द इस पुलिया और सड़क की मरम्मत कराए। इस मामले में जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि यह सड़क अभी दो महीने पहले ही पड़ी थी, लेकिन कुछ जगह बैठ गई है। जल्द ही उसमें पत्थर भरने का काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें