फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगरिया सादात स्टेशन पर नहीं बना ओवरब्रिज, खतरे में यात्रियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन ओवरब्रिज न होने से रोजाना यात्रियों और स्कूली बच्चों को रेलवे लाइन पार कर जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। इससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि मोदी सरकार की पहली पारी में केंद्रीय मंत्री रहे संतोष गंगवार से यहां प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज निर्माण की मांग की गई थी। प्लेटफॉर्म तो बनकर तैयार हो गया, लेकिन ओवरब्रिज का काम अब तक शुरू नहीं हुआ।

स्टेशन पर रात नौ बजे दिल्ली से लौटती इंटरसिटी एक्सप्रेस और रात 11 बजे देहरादून एक्सप्रेस रुकती हैं। इंटरसिटी से रोजाना करीब 250 से 300 यात्री उतरते हैं। महिलाओं और बच्चों को ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म संख्या दो से प्लेटफार्म संख्या एक तक पहुंचने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। अंधेरे में यह सफर और भी खतरनाक हो जाता है। मीरगंज कस्बा निवासी बृजमोहन, रामेंद्र सिंह चौहान, संतोष शर्मा, गुड्डू सिंह का कहना है कि यदि समय रहते ओवरब्रिज नहीं बना तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन


रेल मंत्री को भेजा पत्र

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल मंत्री को पत्र भेजकर नगरिया सादात स्टेशन पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी स्थानीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें