फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा!.. गाइडलाइन बदलते ही डिस्चार्ज हो गए 52 मरीज

विज्ञापन
सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : demo pics
विज्ञापन

रेलवे इज्जतनगर अस्पताल से 41 और एल-2 मेडिकल कॉलेज से 11 मरीजों की छुट्टी

बरेली। संक्रमण की चेन खोजने में लगातार नाकाम हो रहे स्वास्थ्य विभाग को आईसीएमआर की ओर जारी नई गाइडलाइन से काफी राहत मिली है। शनिवार को जारी गाइडलाइन के तहत रविवार को ही 52 संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन होने का निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि नई पॉलिसी के तहत मरीजों को छुट्टी दी गई है। अगर वे होम क्वारंटीन नहीं रहेंगे तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की तादाद 115 थी जो रविवार को चार संक्रमित सामने आने के बाद तादाद 119 हो गई लेकिन 52 बिना लक्षण वाले संक्रमितों के डिस्चार्ज होने के बाद यह आंकड़ा एकाएक 77 पर आ गिरा। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में अगर नए संक्रमित कम मिले तो बिना लक्षण वाले संक्रमितों की संख्या और गिरेगी और सरकारी आंकड़ों में बरेली की हालत काफी सुधरी नजर आएगी। दरअसल जिले में अब तक संक्रमितों में सर्वाधिक तादाद बगैर लक्षण वाले मरीजों की है। बकौल एसीएमओ डॉ. गौतम 90 फीसद प्रवासी हैं जिसमें से 85 प्रतिशत ऐसे ही हैं।
जिन मरीजों में लक्षण हैं, वे बुजुर्ग और महिलाएं हैं। उनमें भी जब बुखार और फ्लू के लक्षण नहीं दिखेंगे और बगैर वेंटीलेटर वह सांस लेने में सक्षम होंगे तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

पीलीभीत में संक्रमित मिला क्योलड़िया का युवक

क्योलड़िया के गांव नकटिया का एक युवक दिल्ली में चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। 12 जून को वह गांव लौटा मगर कुछ देर रुककर पीलीभीत के बरखेड़ा के गांव तिगरी में अपनी ससुराल चला गया। उसमें कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लिया गया तो वह संक्रमित निकला। युवक को पीलीभीत के आयुर्वेदिक कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके परिजन का सैंपल सोमवार को लिया जाएगा।

बदायूं की महिला संक्रमित, आईवीएफ सेंटर सील

दो दिन पहले बदायूं की महिला शहर के एक आईवीएफ सेंटर में इलाज को पहुंची थी। यहां से घर लौट गई। एहतियातन उसका सैंपल लेकर बदायूं से जांच को भेजा था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आईवीएफ सेंटर को सैनिटाइज कराने के साथ 24 घंटे सील रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजेंद्रनगर के अस्पताल में दो महिलाओं के संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन को सैनिटाइजेशन के साथ उनका इलाज करने वाले डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन होने के निर्देश दिए गए हैं।

नाकामी: अब भी 18 संक्रमितों का स्रोत लापता

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी कहें या खानापूरी, सर्विलांस टीम कार्यालय में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर रही है और दूसरी ओर संक्रमण के स्रोत लापता होते जा रहे हैं। शनिवार को 20 संक्रमितों में सात संक्रमितों का स्रोत पता नहीं चल सका था। रविवार को भी संक्रमित मिली प्रसूता और दो अन्य महिलाएं कहां संक्रमित हुईं इसका अफसरों के पास जवाब नहीं है। अफसरों की यह खामोशी बड़े खतरे का संकेत दे रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में 18 संक्रमित ऐसे हैं जिनके संक्रमण की चेन लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें