फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हटाए जाएंगे दमखोदा के चिकित्साधिकारी बानखाना एमओआईसी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला स्वास्थ्य समिति की बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने कार्यों के प्रति लापरवाह रवैये पर दमखोदा के दो चिकित्साधिकारी हटाने और बानखाना एमओआईसी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वेइंग मशीन उपलब्ध कराने समेत अन्य दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित सभागार में बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान की जानकारी मिलने पर वजह पूछी। एमओआईसी ने आधार कार्ड और बैंक खाता न होना वजह बताई। प्रभारी डीपीओ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिए गर्भवती का पंजीकरण केंद्र पर कराकर उनके आधार कार्ड न होने पर उसे बनवाने के लिए निर्देशित करने को कहा। बहेड़ी और मझगवां में एएनसी क्लीनिक में गर्भवती की विजिट और जांच कम मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। मुड़िया नवीबक्स, क्यारा, शेरगढ़ में बच्चों की वेईंग मशीन खरीदने को कहा। नए प्रसव केंद्रों को सक्रिय करने और अतिरिक्त केंद्रों की जरूरत पड़ने पर एमओआईसी को प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें