जूडो में भी जोर आजमाइश
जूनियर बालिका 44 किलो भार वर्ग जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद की लकी ने पहला, बरेली की दिया ने दूसरा और संभल की कृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 44-48 किलो में संभल की अराध्या पहले, बरेली की अबीरा दूसरे और रामपुर की प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 48-52 किलो में मुरादाबाद की राधिका प्रथम, बरेली की अर्शदीप कौर द्वितीय और संभल की मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में शिवी ने मारी बाजी
गोला फेंक में बिजनौर की शिवी प्रथम, बदायूं की गीता द्वितीय और संभल की हंसिका तृतीय रहीं। चक्का फेंक में वंशिका को पहला, बरेली की संध्या को दूसरा और जया को तीसरा स्थान मिला। खिलाड़ियों को उपनिदेशक आदित्य कुमार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में भगवानदास, ऋषिकुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, सचिन कुमार, अमन वैश, अंकुर कुशवाहा, शैफाली व अन्य लोग उपस्थित रहे।
52-57 किलो में संभल की अवसरा को पहला, बरेली की फातिमा को दूसरा स्थान मिला। 57-63 किलो में संभल की आयुषी प्रथम, बरेली की किरनदीप कौर द्वितीय और रामपुर की काव्या तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक 25-30 किलो भार वर्ग जूडो में मुरादाबाद के श्रेष्ठ प्रताप सिंह प्रथम, बरेली के अव्यांश द्वितीय और संभल के अदनराज तृतीय स्थान पर रहे। 30-35 किलो में संभल के रुद्र प्रथम, पीलीभीत के अनुज द्वितीय और बरेली के सूर्या तृतीय रहे।
35-40 किलो में शाहजहांपुर के कृष्ण प्रताप सिंह ने पहला, बरेली के आशीष ने दूसरा और संभल के संस्कार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40-45 किलो में बरेली के फैजान पहले, शाहजहांपुर के शौर्य दूसरे और रामपुर के अभयपाल तीसरे स्थान पर रहे। 45-50 किलो में शाहजहांपुर के आयुष ने प्रथम, संभल के चिराग ने द्वितीय और बरेली के शनि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन खेलता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला