फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के मुद्दे पर दलित छात्र ने सवर्ण छात्रा को जड़ा थप्पड़

Tue, 10 Apr 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरक्षण को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को बरेली कॉलेज में भड़क गया। सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच आरक्षण और जातिवाद के मुद्दे पर खूब बहस हो रही थी। सोमवार को जब कॉलेज खुला तो एलएलबी में पढ़ने वाले दलित छात्र और सवर्ण वर्ग की छात्र क्लास में ही भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि छात्र ने छात्रा को शिक्षकों के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन

सूचना पर एबीवीपी कार्यकर्ता पहुंच गए। जमकर हंगामा हुआ। तुरंत पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। वहीं छात्रा की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
व्हाट्सऐप पर छात्रों के बीच चल रही बहसबाजी में गालीगलौज तक हो गई थी। दलित वर्ग के छात्र और सवर्ण वर्ग की इस छात्रा के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर बहस कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर और कुछ दलित नेताओं पर टिप्पणी भी कर दी थी। रविवार से यह मुद्दा छात्रों के बीच सुलग रहा था। सोमवार को एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के इन छात्रों के बीच बहस बढ़ने के वक्त वक्त शिक्षक भी मौजूद थे। बात यहां तक पहुंच गई कि छात्र ने भरी क्लास में छात्रा का थप्पड़ मार दिया। उसके बाद कॉलेेज में खलबली मच गई। घटना के बाद कॉलेज का माहौल गरमा गया है। 
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि छात्र ने छात्रा को थप्पड़ मारा था। उनके बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस चल रही थी। फिलहाल छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें