फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित मुस्लिम रैली से दिखाई एकता

Wed, 17 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय दलित-मुस्लिम फ्रंट की ओर से शहर में दलित मुस्लिम एकता रैली निकाली गई। साथ ही सभा के माध्यम से दलित मुस्लिम पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। 
विज्ञापन

यह रैली सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से शुरू हुई। जो कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। इसमें फ्रंट के संस्थापक संरक्षक डीपी सिंह व अधिवक्ता अमजद सलीम ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश में ही नहीं वरन् भारत के कई प्रांतों में दलित व मुस्लिम समाज के लोगों की हत्या, शोषण, बलात्कार जैसे घृणित व्यवहार किए जा रहे हैं। इसमें उन्होंने खास तौर से गोला गोकुरन नाथ और नोएडा की घटनाओं का उल्लेख भी किया। साथ ही कहा कि यदि भविष्य में ऐसी घटना होती है तो इसके लिए फ्रंट मदद के लिए आगे आएगा। इसके बाद प्रदर्शन कर फ्रंट के लोगों ने दलित मुस्लिम से संबंधित मुद्दों पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान धर्मेश कौशल, जावेद उल्ला खां, राशिद खां, सद्दाम सलीम, अच्छन खां, मुकेश वाल्मीकि, राजेश सागर, महेंद्र सिंह, दीपक वाल्मीकि आदि खास तौर से शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें