फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या, चार घायल

Wed, 16 Dec 2020 07:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जलालाबाद इलाके में कटरी की जमीन को लेकर विवाद में ठाकुर परिवार ने पड़ोसी अनुसूचित के घर हमलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से पूर्व प्रधान के भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला और किशोरी समेत चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से असलाह भी बरामद हुए हैं। एक हत्यारोपी फरार है। जलालाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अल्हादादपुर बैहारी के मजरा कसारी निवासी पूर्व प्रधान प्रदीप के भाई दृगपाल और उनके पड़ोसी देवेंद्र सिंह के बीच कटरी में स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 

पूर्व प्रधान प्रदीप का आरोप है मंगलवार शाम देवेंद्र शराब पीकर गालियां दे रहा था। मना करने पर देवेंद्र ने सुबह देख लेने की धमकी दी। बुधवार सुबह देवेंद्र ने विवादित जमीन जोत ली। इसका पता लगने पर करीब 10 बजे दृगपाल ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन


तभी देवेंद्र पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे जाकर दृगपाल उर्फ दरोगा (50) के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में छर्रे लगने से मृतक के भाई यादराम (55)  पुत्रवधू अनीता, भतीजी बबली (17) और पड़ोस में रहने वाली महिला लली देवी घायल हो गईं। 

मृतक की पत्नी शिवरानी की ओर से आरोपी देवेंद्र सिंह, उसके बेटे सोनू और उसके साले अभिषेक के खिलाफ हत्या और जानेलवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो आरोपियों देवेंद्र व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

थोड़ी सी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। लेखपाल ने मौके पर जाकर नाप भी कर दी थी, जिसे दृगपाल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना में प्रयुक्त की गई बंदूक और तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

-एस आनंद, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें