ग्राम प्रधान बोलीं, बना रहे दबाव
ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के चार लोगों ने बेटे की पिटाई की थी। इस पर उन्होंने एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आरोपियों के पक्ष में अनुसूचित जाति के कुछ लोग यह सब साजिश कर रहे हैं।
वहीं, गांव के हेमंत गंगवार का कहना है कि विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाकर उन्होंने डीएम से शिकायत की थी। इससे गुस्साईं ग्राम प्रधान ने हमारे खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा दिया। अब जब उनसे प्रताड़ित होकर कुछ लोगों ने गांव छोड़ दिया तो इसका आरोप भी वह हमारे ऊपर लगा रही हैं।