फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्न होकर घर में घुसा दबंग, बुजुर्ग को पीटा, महिलाओं से की अश्लीलता

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छह महीने का बच्चा गोद से छीनकर गला दबाने की कोशिश
विज्ञापन

महिलाएं घर के अंदर आरोपी को बंद करके भागीं बाहर, पुलिस ने निकाला

बिशारतगंज। बृहस्पतिवार शाम एक दबंग ने मुसरर्फपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। घर के बाहर बैठे बुजुर्ग और उसके रिश्तेदार से मारपीट की। उनकी गोद से छह महीने का बच्चा छीनकर उसका गला दबाने की कोशिश। फिर पूरी तरह नग्न होकर बुजुर्ग के घर में घुस गया। घर की महिलाओं से अश्लीलता की। महिलाओं ने घर से बाहर भागकर खुद को बचाया और बाहर से घर की कुंडी बंद कर दी।
इस दौरान भारी भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया बल्कि तमाशबीन बने रहे। घर में बंद दबंग ने सारा सामान इधर इधर फेंक दिया। इसके बाद टीवी चलाकर चारपाई पर बैठ गया। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के दरोगा ने दबंग को घर से बाहर निकाला और उसको कपड़े पहनवाएं। पुलिस देख दबंग ने दरोगा के पैर छू लिए। दरोगा ने उसे मौके से भगा दिया। महिलाओं को थाने ले आएं। आरोप है कि पुलिस ने अपनी सुविधा अनुसार तहरीर लिख कर ले ली। सुबह जांच कराने की बात कह कर पीड़ित पक्ष को थाने से टरका दिया।
विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह घर के बाहर छह महीने के नाती को गोद में लेकर रिश्तेदार से बातें कर रहे थे। इसी दौरान गांव का दबंग आया और बेवजह जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां देने लगा। मना करने पर उन्हें पीटने लगा। रिश्तेदार ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। छह महीने के नाती को गोद से छीनकर गला दबाने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह नाती को बचाया। इसके बाद दबंग ने उनके घर के बाहर अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में उनके घर में घुस गया। घर में महिलाएं थीं। उसे देख महिलाएं चीखने लगीं। महिलाएं घर से बाहर भागी और उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। अंदर बंद दबंग ने घर का सारा सामान उलट-पुलट दिया। फिर टीवी चलाकर चारपाई पर बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में बंद दबंग को बाहर निकाला और कपडे़ पहनाए।
विज्ञापन

दबंग ने दारोगा के पैैर छू लिए तो दरोगा ने उसे भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। आरोपी नशे में था। पीआरवी इसलिए उसे छोड़ आई। थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें