फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिलिंडर फटने से चाउमीन के ठेले में लगी आग, बच्ची सहित चार लोग झुलसे, हालत गंभीर

Mon, 24 Mar 2025 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज में चाउमीन के ठेले पर रखा छोटा सिलिंडर फट गया, जिससे उसमें आग लग गई। घटना में बच्ची समेत चार लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से ठेले में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज में छोटा सिलिंडर फटने से चाउमीन के ठेले में आग लग गई, जिससे एक बच्ची समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मीरगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची समेत तीन की हालत गंभीर देख उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी रामप्रकाश चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। उन्होंने रोजाना की तरह सोमवार को अपना ठेला लगाया था। उनके ठेले पर मीनाक्षी (12 वर्ष)  पुत्री नन्हें 12 मोमोज खा रही थी। तभी अचानक सिलिंडर फट गया। धमाका होने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: गैस गोदाम में आग... 350 सिलिंडर फटे, धमाकों से दहले लोग, बोले- लगा ज्वालामुखी फटा; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में ठेला संचालक रामप्रकाश, मीनाक्षी, खुशी (चार वर्ष) पुत्री विनोद कुमार, महेंद्र मूलचंद निवासी करनपुर झुलस गए। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ अंजनी कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह अस्पताल पहुंच गए। पीड़ितों का हाल जाना। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें