शेरगढ़। जंगल से साइकिल पर लकड़ी लेकर घर लौट रहे एक किसान मिनी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सीएचसी ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला शिव मंदिर निवासी 55 वर्षीय प्रेमकुमार उर्फ पप्पू अपने खेत से करीब पांच बजे के नजदीक खेत से साइकिल से लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक ब्रह्मदेव की मोड़ पर सामने से रेता बजरी लेकर आ रहे मिनी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए, जिससे किसी तरह उसकी कमर के ऊपर से ट्राॅली का पहिया उतर गया। जानकारी के बाद इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। संवाद