फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में दो युवकों से 19 लाखों रुपये की ठगी, साइबर ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर लगाया चूना

Thu, 17 Jul 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साइबर ठगी के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग कभी अफसर बनकर तो कभी मुनाफे का झांसा देकर लोगों का जाल में फंसा रहे हैं। बरेली में साइबर ठगों ने मुनाफे के झांसा देकर दो युवकों से ठगी कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर ठगों ने टेलीग्राम चैनल से जोड़कर टास्क पूरे करने और निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर सीबीगंज के दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाने में दोनों पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


स्लीपर रोड सीबीगंज निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मेसेज आया। मेसेज करने वाली युवती ने अपना नाम अवंती सेना और कंपनी का नाम ब्रांडमार्क एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड बताया। अभिषेक को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर विभिन्न होटल को रेटिंग देने का काम दिया। इसके बाद टास्क पूरे करने को दिए। 

झांसे में लेकर पहले कम फिर ज्यादा निवेश करने के लिए कहा। धीरे-धीरे करके उनके खाते से 12,87,378 रुपये ट्रांसफर करा लिए। निवेश कराने के बाद उन्हें 26,13,416 रुपये मुनाफा दिखने लगा लेकिन वह रुपये उन्हें मिले नहीं। ये रुपये अभिषेक के खाते में भेजने के लिए भी अलग से रुपये की मांग की गई तब अभिषेक को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वह साइबर क्राइम थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश के बहाने ठगी
सीबीगंज क्षेत्र के ही वेस्ट इंड कॉलोनी निवासी अभ्युदय शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट कराई कि अनजान व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर खुद को क्वांटम एआई कंपनी का कर्मचारी बताया। कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। बातों में आकर अभ्युदय ने 6,69,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें