'कुछ तो गड़बड़ है'
कथित एसपी 15 मिनट में युवती के घर पुलिस टीम भेजने की धमकी देने लगा। उसकी बोलने के अंदाज से युवती समझ गई कि कुछ गड़बड़ है। उसने घबराने की बजाय कॉल करने वाले को ही डांट लगा दी। युवती ने कहा कि अगर आप एसपी साइबर क्राइम हैं कि एसएसपी दफ्तर आ जाइए। वहीं बात करेंगे।
ये भी पढ़ें-
Pilibhit Accident: दर्द से कराहते लोग... हर तरफ चीखें, सड़क पर बिखरा खून, छह मौतों के बाद मंजर देख कांपी रूह
युवती की बात सुनकर साइबर ठग की बोलती बंद हो गई। उससे कुछ बोलते न बना और कॉल काट दी। साहस और समझ से युवती ठगों के जाल में फंसने से बच गई। युवती ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। तहरीर पर कैंट थाने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये बरतें सावधानी
फोन कॉल पर किसी के झांसे में न आएं। पुलिस कभी किसी आरोपी से ऑनलाइन या ऑफलाइन रुपये नहीं मांगती। कोई ऐसी कोशिश करे तो समझ लें कि वह साइबर ठग है। वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं। इनसे सावधान रहें। सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें। इसके बाद भी अगर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।