फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइबर ठग ने पहले दिया मुनाफा, फिर ठग लिए 70 लाख रुपये, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट

Tue, 12 Nov 2024 06:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 70 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने निवेश में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति को जाल में फंसाया। इसके बाद उससे रकम ट्रांसफर करा ली।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शातिर साइबर ठगों ने पहले 10500 रुपये निवेश कराकर एक व्यक्ति को 19500 रुपये का मुनाफा दिया। इसके बाद 70 लाख 31 हजार रुपये निवेश करवाकर हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के बुखारपुरा निवासी शिव किशोर गोले ने बताया कि एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप नंबर पर उनसे संपर्क किया गया। उन्हें बताया गया कि हार्वे नोर्मन कंपनी में निवेश करने पर बेहद कम समय में बड़ा मुनाफा दिया जा रहा है। कॉल करने वाले ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। 

कंपनी के लिंक से जुड़वाया खाता 
उसने कंपनी का लिंक भेजकर उससे अपना खाता जोड़ने को कहा। इस पर उन्होंने खाता जोड़ दिया। खाता जोड़ने पर 10500 रुपये का निवेश कराया और उसके बदले 30000 रुपये शिवकिशोर के खाते में भेज दिए गए। इसके बाद शिव किशोर ठगों के झांसे में आ गए। 
विज्ञापन


'जमीन में खजाना दबा है': बरेली में तांत्रिक ने घर में कराई खोदाई, फिर हुआ ऐसा कि दंपती के उड़ गए होश
विज्ञापन


शिव किशोर के साथ ही उनकी पत्नी मंजू और मित्र राजू से अलग-अलग खातों में 70 लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब तक उन्हें ठगी का अहसास हुआ, तब तक देर हो चुकी थी। फिर साइबर ठगों ने संपर्क ही बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें