मोबाइल में आया लिंक खोलते ही एक लाख उड़े
चेकबुक जारी करने का मेसेज एक लिंक के जरिये मिला। महिला ने जैसे ही लिंक खोलकर देखा तो उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम पोर्टल पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। अब महिला ने बारादरी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कालीबाड़ी की नीतू उर्फ नितेश ने चेकबुक के लिए बैंक में आवेदन किया था। चेकबुक से संबंधित मेसेज आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलते ही नीतू के खाते से एक लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करने पर 88451 रुपये फ्रीज कर दिए गए। बारादरी थाने में नीतू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का डेबिट कार्ड बदल निकाले 40 हजार रुपये
सुभाषनगर क्षेत्र में एटीएम बूथ के पास मिले शातिरों ने महिला का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गणेशनगर निवासी रेनू सिंह छह दिसंबर को चौरासी घंटा मंदिर के सामने एक एटीएम बूथ पर गई थीं। वहां पर मिले दो शातिर युवकों ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया और उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। रेनू ने बैंक जाकर कार्ड ब्लॉक करवा दिया लेकिन तब तक रुपये निकाले जा चुके थे।