इंटरनेट पर मौजूद सभी नंबर और ईमेल सही नहीं
साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि इंटरनेट पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ठीक नहीं है। गूगल एक सर्च इंजन है, इस पर कोई किसी भी तरह की जानकारी अपलोड कर सकता है। जरूरी नहीं कि आप बैंक या अन्य कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर यहां से लें तो वह सही ही हों। साइबर ठग भी अक्सर ऐसे फर्जी नंबर व ईमेल एड्रेस डाल देते हैं और लोग उन्हें सही समझकर झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। साइबर ठगों की लोकेशन बिहार के नालंदा में मिली है। 10 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज कराए गए हैं।