फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पकड़े गए बरेली के तीन साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/मुजफ्फरनगर। बरेली के तीन साइबर ठगों को मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों ठग लोगों को लोन दिलाने के नाम पर उनके अकाउंट की सारी डिटेल जानने के बाद सारी रकम निकाल लेते थे। ठगों के कब्जे से 11 फर्जी आधार कार्ड, 11 चेकबुक, 17 पासबुक, 21 एटीएम कार्ड, 47 फोटो, पांच मोबाइल और 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता करते हुए वहां के एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने बताया कि थाना पुलिस ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी अफरोज उर्फ अरमान, गांव मझुआ गंगापुर निवासी यासीन उर्फ शानू और भुता थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर निवासी सुमित हैं। आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनके जरिये विभिन्न बैंकों में अपने खाते खुलवाते थे।
इसके बाद खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल कर उन्हें लोन या किसी सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके खाते की जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद ठग संबंधित लोगों के बैंक खातों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। एटीएम कार्ड बदलकर भी तीनों ठग लोगों के खातों से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस को शक है कि बरेली में कुछ और लोग इनके गिरोह में शामिल हैं। यहां बता दें कि धंतिया गांव के कई लोगों को पुलिस तलाश रही है। वे साइबर ठगी के इसी तरह के मामले में फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें