फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से किया मतदान के लिए जागरूक

विज्ञापन
एनएसएस के छात्र छात्राओं ने की सफाई।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं/ उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने कहा कि मतदान के दिन 14 फरवरी को सभी व्यक्ति पहले मतदान करें और उसके बाद ही जलपान करें। हर मतदाता का दायित्व है कि वह स्वयं अपने साथ कम से कम 10 अन्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ पर ले जाएं।
शरह बरौलिया में स्थित सिद्धबाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि महिलाएं भी सबसे पहले वोट डालें और उसके बाद भोजन व अन्य काम करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति वोट डालने से वंचित न रह जाए। इस मौके पर शहादत बख्श, प्रवीण मिश्रा, विप्लव भारती, मोहनी चौधरी, आराध्या सिंह, सुहाना सिंह, श्वेता, खुशी, महक, विपनेश, सलीम सैफी, अमन चौधरी, नीरज, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें