थिएटर फेस्ट 19 से, छह
नाटकों का होगा मंचन
बरेली। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 13वां थिएटर फेस्ट 19 जनवरी से शुरू हो रहा है। 26 जनवरी तक चलने वाले इस रंग उत्सव में छह नाटक होंगे। नाटकों के शो देखने वाले शहर के नाट्य प्रेमियों के लिए आयोजकों ने इस बार कार्ड उपलब्ध कराएं हैं।
ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने बताया कि फेस्ट में पहले तीन दिन यानी 19-21 जनवरी तक मिस गुलाब जान, 22 जनवरी को मुंबई टीम झलकारी, 23 जनवरी को दिल्ली की टीम बाबू जी, 24 को अमली, 25 को तानसेन और 26 जनवरी को मुंबई की टीम नोट्स ऑन चाय का मंचन करेगी। शो का समय प्रत्येक दिन सायं 6:30 बजे से होगा। इसमें जो लोग पहले आएंगे, उन्हें ही सीट मिल सकेगी। संवाद