देर शाम जारी हुआ आईसीएआई परीक्षा का परिणाम,
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल, फाउंडेशन परीक्षा और सीपीटी नवंबर का रिजल्ट गुरुवार शाम जारी कर दिया। बरेली परिक्षेत्र में करीब 400 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक बरेली परिक्षेत्र से 17 स्टूडेंट्स की मेहनत रंग लाई है। हालांकि, आईसीएआई ब्रांच इंजार्च ने संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई है।
ब्रांच इंचार्ज सीए संजीव अग्रवाल के मुताबिक, इस बार सीए फाइनल (ओल्ड स्कीम) में देश भर से ग्रुप फर्स्ट में 27409 शामिल हुए थे। इसमें 7384 पास हुए और कुल परिणाम 26.94 रहा। वहीं ग्रुप सेकंड में 37589 शामिल हुए और 8679 पास हुए। परीक्षा परिणाम 23.09 प्रतिशत रहा। दोनों ग्रुप में 8021 शामिल हुए और 817 पास हुए परीक्षा परिणाम 10.19 प्रतिशत रहा। वहीं, फाइनल (न्यू स्कीम) के ग्रुप फर्स्ट में 27861 शामिल हुए और 4830 पास हुए। परीक्षा परिणाम प्रतिशत 17.14 रहा। ग्रुप सेकंड में 26972 शामिल हुए, इसमें 2268 पास हुए। परीक्षा परिणाम 15.12 रहा। इस आधार पर देश भर से 5125 छात्र सीए परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। इसमें बरेली के 17 होनहार छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने इंडिविजुल परीक्षा परिणाम घोषित होने की वजह से और भी कई स्टूडेंट्स के परीक्षा में सफल होने की संभावना जताई है।
सीए पास करने वाले स्टूडेंट्स
पलक सक्सेना, वासु अग्रवाल, निमिश अग्रवाल, राहुल गेरा, तान्या गिरोटी, देवेश गंगवार, शिवि तिक्खा, आशीष वैश्य, वैभव गोयल, सौरभ सिंह, वरुण मित्तल, आशीष अग्रवाल, विप्लव सक्सेना, अविचल मिश्रा, जसकीरत खंडूजा, उमंग अग्रवाल, प्रियंका माहेश्वरी ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर चार्टर्ड एकाउंट की परीक्षा अच्छे अंक से पास की है।