फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु के स्वागत को उमड़ी क्वॉयर, कैरल्स से गूंजे चर्च

विज्ञापन
प्रभु यीशु के स्वागत को उमड़ी क्वॉयर, कैरल्स से गूंजे चर्च - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रात ग्यारह बजे से शुरू हुई विशेष आराधना, गिरजाघरों में बांटा गया केक
विज्ञापन

आज सुबह 10 बजे शहर के सभी चर्चों में आयोजित होगी विशेष आराधना
बरेली। प्रभु यीशु के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की मुराद रात 12 बजे पूरी हुई। घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 पर पहुंची, प्रभु यीशु के आगमन से उल्लास छा गया। परिचितों को बधाई देने के साथ ही प्रभु के आगमन का स्वागत हुआ। आधी रात पूरा शहर ‘मैरी क्रिसमस’ के बधाई संदेशों से गूंज उठा।
सीनियर पास्टर विलियम सैमुअल ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च, सेंट अल्फोंसस कैथड्रल, सुभाषनगर मैथोडिस्ट, क्राइस्ट मैथोडिस्ट, आर्मी साल्वेशन, इंग्लिश मैथोडिस्ट, सीएनआई, सेंट स्टीफें स समेत सभी जगह प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार देर शाम प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। क्रिसमस के रंग में रंगे सभी चर्च बिजली झालरों की रोशनी में नहाए नजर आए। चर्च में जन्मदिन को लेकर की गई तैयारियों में क्रिसमस ट्री को आर्टिफि शियल सजावट के सामानों से सजाया गया। जगह-जगह बच्चे और बड़े सेंटा की वेशभूषा में सजे नजर आए। इस दौरान बेकरी शॉप पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। क्रिसमस के लिए लोगों ने तरह तरह के केक ऑर्डर किए।
विज्ञापन

सेल्फी क्लिक कर बटोरीं तारीफें
चर्च में पहुंचे लोगों में सेल्फ ी का भी जबरदस्त क्रेज दिखा। सोशल मीडिया पर फ ोटो अपडेट कर एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी। हर कोई अपने परिवार के साथ खुद को कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखा। चर्च पहुंचे लोगों का कहना था कि क्रिसमस खुशियों का पर्व है। ऐसे में चर्च में आकर खुशी के पलों को कैमरे में कैद कर एक दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन

सेंटा रहे आकर्षण का केंद्र
चर्चों में कुछ बच्चे और बड़े भी सेंटा की पोशाक पहनकर पहुंचे। सफेद दाढ़ी और लाल रंग की सफेद पट्टी वाली पोशाक पहने इन बच्चों और बड़ों में क्रिसमस का उत्साह झलक रहा था। बच्चों ने एक दूसरे को चॉकलेट बांटकर खुशियां मनाईं। इससे पहले शाम को बाजारों में रौनक रही। लोग क्रिसमस ट्री और सजावटी सामान खरीदने के लिए उमड़े।
चर्च समय कार्यक्रम
सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल सुबह 9:00 क्रिसमस महोत्सव
सुभाषनगर मैथोडिस्ट सुबह 10:00 विशेष आराधना
क्राइस्ट मैथोडिस्ट सुबह 10.00 बैप्टिज्म संस्कार, मेला, इबादत
आर्मी साल्वेशन सुबह 10:30 विशेष आराधना
इंग्लिश मैथोडिस्ट सुबह 11:00 विशेष आराधना
सीएनआई सुबह 9:00 प्रभु भोज की आराधना
सेंट स्टीफेंस सुबह 11:00 प्रभु भोज की आराधना
इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट सुबह 10:00 विशेष आराधना
फ्री बिल बैप्टिस्ट सुबह 10:30 क्रिसमस मेला
नोट: सुबह दस बजे, सभी गिरजाघरों में क्वॉयर के जरिए विशेष आराधना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें