बरेली। अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन से एक महिला यात्री के चार तोला सोने के जेवर चोरी हो गए। उसने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। अलीगढ़ के नासिर की बरेली के कोहाड़ापीर में ससुराल है। मंगलवार को ट्रेन से वह परिवार के साथ बरेली आ रहे थे। उन्होंने सूटकेस ऊपर की बर्थ पर रख दिया था। अलीगढ़ से ट्रेन चलने पर दो यात्री ऊपर वाली बर्थ पर बैठ गए। उन्होंने मौका पाकर सूटकेस से जेवर निकाल लिए। बरेली आकर नासिर की पत्नी ने सूटकेस खोला तो चार तोला सोने के जेवर गायब थे जिसमें चार तोले जेवर था। नासिर ने जीआरपी जंक्शन थाने में तहरीर दी है।